गाजीपुर इलाके में जान से मारने की धमकी देकर 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ कार में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला युवक 15 साल की किशोरी को मंदिर से घर छोड़ने के बहाने नोएडा ले गया।
वहां आरोपी ने जान से मारने धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को वारदात की जानकारी दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अविनाश को पॉक्सो, दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सपना (15) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गाजीपुर इलाके में रहती है। वह हर बृहस्पतिवार को मधु विहार स्थित सांई मंदिर में दर्शन के लिए जाती है।