फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिल्ली से एयरपोर्ट तक माल ढुलाई भी करेगी मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन हाई स्पीड मेट्रो लाइन पर अब माल ढुलाई (कार्गो सेवा) भी करेगी। इसके लिए एक कार्गो कंपनी के साथ डीएमआरसी ने एमओयू साइन किया है।
विज्ञापन


शुरुआत 1 मार्च से प्रयोग के तौर पर तीन महीने के लिए की जाएगी। इसके सफल रहने पर लंबे समय के समझौते के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी।

डीएमआरसी का तर्क है कि एयरपोर्ट लाइन की मेट्रो में आधा कोच विशेष तौर पर सामान के लिए बना है। यह यात्री कोच से अलग है। इसलिए यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

वातावरण में प्रदूषण की मात्रा घटाने में मदद मिलेगी

यह पहला मौका है जब भारत में मेट्रो का इस्तेमाल कार्गो की ढुलाई के लिए किया जाएगा। इस प्रयोग से रूट पर कार्गो ढुलाई की संभावना का अध्ययन हो सकेगा।

फिर सड़क वाहन के माध्यम से माल ढुलाई में कमी आएगी, जिससे वातावरण में प्रदूषण की मात्रा घटाने में मदद मिलेगी। डीएमआरसी के अनुसार, कार्गो की सेवा नई दिल्ली स्टेशन से आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन तक दी जाएगी।

इसमें ऐसे सामान को ढोने की अनुमति होगी, जिससे किसी तरह के नुकसान की कोई संभावना ना हो। ई कॉमर्स मदों के कार्गो (ऑनलाइन खरीददारी) की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्गो आवश्यक जांच के बाद ही मेट्रो रेल में चढ़ाया जाएगा

फिर कार्गो आवश्यक जांच के बाद ही मेट्रो रेल में चढ़ाया जाएगा और डीएमआरसी समय-समय पर निषेध वस्तु अधिसूचित की जाएगी। ऐसी वस्तु को कार्गो सेवा नहीं दी जाएगी।

डीएमआरसी प्रवक्ता का कहना है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आईजीआई एयरपोर्ट तक हाई स्पीड में कनेक्शन देने वाली एक मात्र मेट्रो रेल है।

यह माल ढुलाई के लिए काफी उपयोगी भी है, क्योंकि सुबह 5.15 बजे से रात 11.30 बजे तक एक अलग कोच में सामान ढुलाई की सुविधा उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें