फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डीयू में दाखिला लेने का कल आखिरी दिन; इतनी सीटें रह गई थीं खाली... शिकायत नहीं होगी स्वीकार

Sun, 28 Sep 2025 08:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दाखिला के समय उम्मीदवार का मौके पर उपस्थित रहना अनिवार्य है। दाखिला की यह प्रक्रिया 23 सितंबर को शुरू हुई थी। अब 29 सितंबर दाखिला का आखिरी दिन है। डीयू पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि अनुपस्थित रहने पर किसी शिकायत को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में यूजी के विभिन्न कार्यक्रमों में ऑन द स्पॉट मॉपअप राउंड (फिजकल मोड) के तहत दाखिला लेने का सोमवार आखिरी दिन है। 

विज्ञापन


मॉपअप राउंड-1 में दाखिला के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में 9194 सीटें खाली रह गई थी। इसमें सामान्य श्रेणी में 1439, ओबीसी श्रेणी में 2136, एससी श्रेणी में 1092, एसटी श्रेणी में 1528, ईडब्ल्यूएस में 1248, दिव्यांग श्रेणी में 1263, सिख में 246 और क्रिश्चियन में 242 सीटें शामिल है। खाली सीटों को दोबारा से भरने के लिए डीयू को 12210 पंजीकरण मिले थे। उम्मीदवारों को उनकी प्राथमिकताओं, योग्यता, पात्रता और खाली सीटों के आधार पर शॉर्ट लिस्ट कर दाखिला के लिए आमंत्रित किया। इसके अनुसार उम्मीदवारों को दाखिला के लिए रिपोर्ट करना था। 

शिकायत नहीं होगी स्वीकार 
दाखिला के समय उम्मीदवार का मौके पर उपस्थित रहना अनिवार्य है। दाखिला की यह प्रक्रिया 23 सितंबर को शुरू हुई थी। अब 29 सितंबर दाखिला का आखिरी दिन है। डीयू पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि अनुपस्थित रहने पर किसी शिकायत को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह दाखिला का अंतिम अवसर है। मिली जानकारी के अनुसार अभी भी काफी सीटों पर दाखिला होना बाकी है।
विज्ञापन


डीयू एनसीवेब आज स्पेशल कटऑफ करेगा जारी
डीयू के नॉन कॉलेजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के केंद्रों में बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले को लेकर सोमवार को स्पेशल कटऑफ जारी होगी। दाखिले के लिए दोनों कार्यक्रम में 2800 सीटें खाली हैं। इसमें एक हजार के करीब सीट बीए प्रोग्राम में खाली है। स्पेशल कटऑफ जारी होने के बाद उम्मीदवार 30 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर तक दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। तीन अक्तूबर तक केंद्र दाखिला को मंजूरी देंगे। जबकि उम्मीदवार चार अक्तूबर को रात 11.59 बजे तक फीस का भुगतान दाखिले की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। 

एनसीवेब के 26 केंद्रों में बीए और बीकॉम प्रोग्राम की कक्षाएं सप्ताहांत और अवकाश के दिन आयोजित होती है। इसमें मिरांडा हाउस और हंसराज कॉलेज जैसे नामचीन दूसरे कॉलेज भी शामिल हैं। एनसीवेब के बीए और बीकॉम प्रोग्राम में 15200 सीटें हैं, लेकिन स्पेशल ड्राइव के बाद भी एनसीवेब के कुछ केंद्रों में अलग-अलग श्रेणी की सीट खाली रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें