फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आप खोलेगी मोदी के दागी मंत्रियों की पोल

Sat, 13 Jun 2015 09:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि दोनों मंत्रियों की डिग्रियां फर्जी हैं। इसके दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने तंज कसा कि दिल्ली पुलिस जिस तेजी से तोमर के मामले की जांच कर रही है, वही बर्ताव दोनों केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ भी होगा।

पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्रीय मंत्रिमंडल में 30 फीसदी मंत्रियों के खिलाफ संगीन आपराधिक मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ सबूत जुटा रही है आप

जबकि मोदी सरकार ने देश को ईमानदार सियासत देने का दावा करते हुए शपथ ली थी। एक साल हो गए, नेताओं पर लंबित मामलों के जल्द निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट भी गठित नहीं की। इस दिशा में केंद्र सरकार ने कोई कदम भी नहीं उठाया है।

संजय सिंह का दावा है कि पार्टी सभी आरोपी केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ सबूत जुटा रही है। वहीं, दूसरे भाजपा शासित प्रदेशों के संदिग्ध मंत्रियों व विधायकों पर भी पार्टी की नजर है। फिलहाल शुरुआत स्मृति ईरानी और रमाशंकर कठेरिया से हुई है।

कठेरिया के खिलाफ दस पेज का दस्तावेज भी मिला है। जल्द ही दोनों मामलों की शिकायत दिल्ली पुलिस को की जाएगी। उम्मीद है कि इन मामलों में भी दिल्ली पुलिस का रवैया कानून सम्मत होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें