फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखने में छोटी लड़कियों के बड़े कारनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी के ओबीसी बैंक में फर्जी तरीके से अकाउंट से पैसे निकाल रहीं दो नाबालिग लड़कियों को बैंक मैनेजर ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


दोनों पहले भी अकाउंट से पैसे निकाल चुकी थीं, जिसकी शिकायत उपभोक्ता ने मैनेजर से की थी। मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज से दोनों लड़कियों की पहचान कर ली थी।

फिर जब दोनों शुक्रवार को पैसे निकालने आईं तो बैंक ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिससे लड़कियों से पैसे निकलवाने वाले का पता चल सके।

उनके पास थी नौशाद की पासबुक

ओबीसी बैंक मैनेजर आरसी शर्मा ने बताया कि टोली मोहल्ला निवासी नौशाद का उनके बैंक में खाता है। उन्होंने एक महीने पहले शिकायत की थी कि किसी ने उनके खाते से दो बार में सात हजार रुपये निकाले हैं।

उन्होंने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि एक 14 वर्षीय किशोरी ने करीब आठ वर्षीय बच्ची के साथ पैसे निकाले हैं। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों लड़कियां फिर से पैसे निकालने आई।

दोनों काउंटर पर लाइन में लगीं थीं। उनके पास नौशाद की पासबुक और पैसे निकालने की स्लिप थी। बैंक मैनेजर को दोनों पर शक हुआ तो सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया।
विज्ञापन

खो गई पासबुक

दोनों वही लड़कियां थीं। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सीओ लोनी अनिल यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। निश्चित ही कोई और लड़कियों से पैसे निकलवा रहा है।

ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक स्लिप पर फर्जी सिग्नेचर मिले हैं जो नाबालिग लड़कियां नहीं कर सकती हैं। नौशाद की पासबुक खो गई थी, जो इन लड़कियों के पास मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें