फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में सुरक्षित नहीं हैं लोग, महिलाओं को छेड़छाड़ का खतरा

Fri, 02 Oct 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात के जिला मुख्यालय नूंह में पलड़ी रोड के निकट अब जुमा यानी शुक्रवार बाजार लगने लगा है। इसमें गरीब लोगों को सस्ते कपड़े और अन्य घरेलू सामान मिलने लगा है।
विज्ञापन


ग्रामीण महिलाएं भी इसमें काफी संख्या में आने लगी हैं। इस बाजार के लगने से पुराने अलवर-दिल्ली रोड पर पुरानी तावडू चुंगी तक लोगों का आवागमन बढ़ जाने की वजह से वाहन चालकों एवं आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

बाजार में सामान खरीदने के लिए आने वाले लोगों को यहां अब उनके वाहन चोरी हो जाने का भय भी सताने लगा है। मेवात प्रशासन की अनुमति के बगैर लगने वाले इस बाजार में अभी तक नूंह पुलिस की ओर से असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन


दुकानदार सुनील कुमार, बीरबल, करीमुद्दीन, हारून खान आदि का कहना है कि जुमा बाजार लगना अच्छी बात है, लेकिन प्रशासन इसे लगाने की एक जगह निर्धारित करे तथा नूंह पुलिस इस बाजार में सादा कपड़ों में महिला एवं पुलिस जवानों की तैनाती की व्यवस्था करे।

लोगों का यह भी आरोप है कि जुमा बाजार में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की बात भी सामने आई है। उधर वाहन चालकों का कहना है कि भीड़भाड़ होने तथा सड़क के टूटी अवस्था में होने और अचानक कोई महिला या छोटा बच्चा बीच सड़क पर आने की वजह से हादसे की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें