इसके साथ ही उपभोक्ताओं को आरटीजीएस व सीधे अपने खाते से किसी भी बैंक खाते में पैसे स्थानांतरण करने की भी सुविधा मिलेगी। जिन क्षेत्रों में बैंक की उपलब्धता नहीं है, वहां रहने वालों को यह सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वहां खुले डाकघरों को इस बैंक से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद उपभोक्ता ऑनलाइन भी इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
सदर बाजार स्थित डाक विभाग के अधीक्षक एसके भारद्वाज ने बताया कि लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह बैंक खोला जा रहा है। यहां उपभोक्ताओं को अन्य बैंकों में मिलने वाली हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।