फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तापमान में गिरावट की संभावना

Mon, 23 Jun 2014 05:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की छिटपुट बारिश के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली है। न सिर्फ दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, बल्कि रात को भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन


हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 40 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.3 डिग्री रहा।

पूरे एनसीआर में कुछ ऐसे ही हालात रहे। गुड़गांव में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री, नोएडा में 40 डिग्री और गाजियाबाद में 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा गुड़गांव में न्यूनतम तापमान सबसे कम 29.6 डिग्री, जबकि गाजियाबाद व नोएडा का न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें