दाखिलों के लिए सेंट्रलाइडज्ड प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएडी) आयोजित की जाएगी। यह दो घंटे की प्रवेश परीक्षा 11 मई को आयोजित होगी, जबकि नतीजे 13 मई को जारी किए जाएंगे।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दसवीं-बारहवीं में दाखिले के लिए 25 अप्रैल से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया आज (बुधवार) समाप्त हो जाएगी। छात्रों के पास यह दाखिले के लिए आवेदन करने का अंतिम अवसर है। आवेदन के लिए शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से फॉर्म प्राप्त कर उसे अपने पास के स्कूल में जमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन
दाखिलों के लिए सेंट्रलाइडज्ड प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएडी) आयोजित की जाएगी। यह दो घंटे की प्रवेश परीक्षा 11 मई को आयोजित होगी, जबकि नतीजे 13 मई को जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा केबाद स्कूल में खाली सीट की उपलब्धता के आधार पर स्कूल का आवंटन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सात मई को जारी होने शुरू होंगे।
प्रवेश परीक्षा में छात्र को पास तभी घोषित किया जाएगा जब वह प्रत्येक विषय में अलग-अलग और साथ ही कुल मिलाकर न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करेगा। प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। दसवीं के लिए क्वैंश्चन बुकलेट में पांच विषयों अंग्रेजी, ङ्क्षहदी, साइंस, सोश्ल साइंस व गणित से 20-20 अंकों के प्रश्न होंगे। जबकि बारहवीं की क्वैंश्चन बुकलेट स्ट्रीम के आधार पर होगी। जिसमें 25-25 अंकों के प्रश्न होंगे। उल्लेखनीय है कि सरकारी स्कूलों में नॉन प्लॉन दाखिलों के तहत उन बच्चों को दाखिला मिलता है जो किसी अन्य स्कूल से दाखिला लेना चाहते हैं।