थकान मिटाने के लिए वाटर लाइट, साउंड शो
ट्रेड फेयर में मनोरंजन के लिए भी कई इंतजाम हैं। एंफीथियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे, वाटर, लाइट, साउंड शो देखने के लिए भीड़ उमड़ रही। हॉल एक के नजदीक फाउंटेन के पास बैठकर लोग संगीत का आनंद ले रहे और अपनी थकान मिटा रहे।
ज्वेलरी और धातुओं की मूर्तियों की बिक्री भी खूब
सोने, चांदी, टेराकोटा, स्टोन व फैब्रिक जूलरी और धातुओं की मूर्तियों की बिक्री भी जमकर हो रही। असम पवेलियन में महिलाओं और पुरुषों के लिए ऊनी स्वेटर, मफलर, टोपी, शॉल, स्कार्फ और फुटवियर की मांग खूब है। इसी तरह जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पवेलियन में भी ऊनी कपड़ों की एक से बढ़कर एक वैरायटी बिक रहीं हैं। जैविक रेशम से निर्मित साड़ियां, धोती, कुर्ते, दुपट्टा, सलवार की भी असम पवेलियन में भरमार है। पांच हजार से 1.5 लाख रुपये तक की साड़ियां, दुपट्टे की कीमत 1500 से 3 हजार रुपए तक, जैकेट 4000 रुपये तक मिल रही।
हरियाणा मंडप में हिसार स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान के स्टॉल पर इस ड्रोन को देखने ही नहीं, बल्कि इसके बारे में जानकारी लेने वालों का तांता लगा रहता है। संस्थान के तकनीकी सहायक पंकज कुमार ने बताया कि ड्रोन पांच से छह मिनट में एक एकड़ को कवर कर लेता है। ड्रोन जीपीएस के आधार पर दिए गए मैप के हिसाब से छिड़काव करता है। ड्रोन में एक बार में 10 लीटर कीटनाशक या नैनो यूरिया मिश्रित पानी आ सकता है।