फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : आज गृहमंत्री शाह करेंगे सुषमा भवन का उद्घाटन, एनडीएमसी ने बनाया कामकाजी महिलाओं का सुरक्षित ठिकाना

Fri, 27 Dec 2024 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एनडीएमसी की ओर से बनाए गए इस भवन को शुक्रवार को शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा निकेतन कामकाजी छात्रावास में भाजपा नेता सुषमा स्वराज की स्मृति में वातानुकूलित भवन बन गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एनडीएमसी की ओर से बनाए गए इस भवन को शुक्रवार को शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में यह भवन आधुनिक सुविधाओं और महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास की दृष्टि से विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। भवन को आधुनिकता और पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल बनाया गया है।

इसमें 39 कमरे हैं, जिनमें 117 महिलाओं के रहने की क्षमता है। इसे खासतौर पर दिल्ली में कामकाजी महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा रिसर्च स्कॉलर्स यानी कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं किसी संस्थान में काम करने वाली महिलाओं को भी यहां रहने की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें