फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन इलाकों में आज नहीं आएगी बिजली

Fri, 07 Mar 2014 03:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी और मरम्मत कार्य की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को एक से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। हालांकि इन इलाकों में दूसरे स्रोत से बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीएसईएस की राजधानी पावर लिमिटेड इलाके में 33 जगहों पर दो से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। वसंत कुंज, जिंदल कॉलोनी, मुंडका गांव, फ्रेंड्स कॉलोनी, वसंत विहार, टैगोर गार्डेन, पश्चिम विहार, निहाल विहार, संगम विहार सहित कई अन्य इलाकों में बिजली किल्लत रहेगी।

पढ़ें: मैनहोल में गिरा मासूम, नानी भी कूदी

यमुना पावर लिमिटेड इलाके में कुल 45 जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। राम नगर, माता सुंदरी रोड, दिलशाद गार्डेन, न्यू सीमापुरी, सरिता विहार, गीता कॉलोनी, नाथू कॉलोनी, शास्त्री पार्क, गौतम विहार सहित कई अन्य इलाकों में बिजली किल्लत रहेगी।
विज्ञापन


बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) इलाके में एक से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। शिव विहार, लाडपुर गांव, कल्याण विहार, बुध विहार, मलिकपुर, कीर्ति नगर, शिवाजी कॉलोनी, गोपाल विहार, प्रताप नगर, जहांगीरपुरी, झड़ौदा गांव, राजीव नगर सहित कई अन्य इलाकों में बिजली की किल्लत रहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें