फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मालवाहक वाहनों का दिल्ली प्रवेश प्रतिबंधित

Sat, 23 Jan 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मालवाहक वाहनों को आज दोपहर दो बजे तक नोएडा की सीमा से दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध बीती रात 10 बजे से ही लागू हो चुका है। ऐसा ही प्रतिबंध 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 जनवरी को दोपहर दो बजे तक  भी होगा। 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड की वजह से मालवाहक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा से आने वाले मालवाहक वाहनों को कालिंदी कुंज, डीएनडी और चिल्ला रेगुलेटर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से काफी पहले बैरिकेड लगाकर रोक दिया जाएगा।

इसी तरह से वसुंधरा एंक्लेव के रास्ते दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों को सेक्टर-6 पुलिस चौकी पर ही रोक दिया जाएगा। वहीं सेक्टर-2 गोलचक्कर और संदीप पेपर मिल चौराहे पर मालवाहक वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध होगा ताकि यह न्यू अशोक नगर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन


इसी तरह से कोंडली बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों को झुंडपुरा चौक पर ही बैरिकेड लगाकर रोक लिया जाएगा। ऐसे वाहनों को दिल्ली प्रवेश से रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस सहित सिविल पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें