फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पूरे देश में टीकाकरण करेगा अपोलो अस्पताल

Wed, 30 Jun 2021 12:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • 50 शहरों के 200 से अधिक केंद्रों पर लगाई जाएगी वैक्सीन
विज्ञापन
टीकाकरण: कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपोलो अस्पताल बुधवार को पूरे देश में कोविड टीकाकरण अभियान चलाएगा। अस्पताल ने  एक बयान में कहा कि यह अभियान 50 शहरों में 200 से अधिक अपोलो टीकाकरण केंद्रों पर सुबह सात से शाम सात बजे तक चलाया जाएगा। अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, टीकाकरण के इच्छुक लोग अपोलो 24/7 ऐप का उपयोग करके स्लॉट बुक कर सकते हैं और निकटतम अपोलो टीकाकरण केंद्र का चयन कर सकते हैं।  
विज्ञापन


अस्पताल ने टीकाकरण के लिए अपने दस हजार से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है। अपोलो अस्पताल समूह की कार्यकारी उपाध्यक्ष शोभना कानिनेनी ने कहा कि यह अभियान अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।  तीसरी लहर के खिलाफ बचाव का सबसे बेहतर तरीका वैक्सीन ही है।  टीकाकरण से जीवन को सामान्य बनाने में मदद मिलेगी। अस्पताल इसके लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें