फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में जूते का सोल बनाने की फैक्टरी में लगी आग, दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 30 Jun 2021 11:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दोपहर बाद तक इमारत में कूलिंग का काम जारी था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में लगातार चढ़ रहे पारे के बीच आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार सुबह नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में जूते का सोल बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दोपहर बाद तक इमारत में कूलिंग का काम जारी था। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरूआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी।

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 8.40 बजे सूचना मिली कि नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के जे-ब्लॉक, फैक्टरी नंबर-3131 की दूसरी मंजिल पर आग लग गई है। हादसे के समय मौजूद लोग सुरक्षित बाहर आ गए। इधर ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण देखते ही देखते दूसरी मंजिल से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगीं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां वहां पहुंच गईं। सुबह करीब 11.35 बजे आग पर काबू पाया गया। जांच के दौरान पता चला है कि यहां पर जूते के पीयू सोल बनाने की फैक्टरी है। अचानक दूसरी मंजिल के एक हिस्से में आग लगी और बाद में उसने पूरी फ्लोर को कब्जे में ले लिया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें