फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः आज और कल सबसे ज्यादा होंगे नामांकन

Mon, 20 Jan 2020 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के चुनावी रण में बिगुल फूंकने के लिए अब हर पार्टी के पास सोमवार और मंगलवार का दिन ही शेष है। इन दोनों दिनों में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक ही नामांकन हो सकेंगे। अब तक 153 उम्मीदवारों के 200 से ज्यादा नामांकन दिल्ली चुनाव कार्यालय को प्राप्त हुए हैं। दिल्ली चुनाव कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि अगले दो दिन सबसे ज्यादा नामांकन भरे जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रोड शो के बाद नामांकन दाखिल करने नई दिल्ली स्थित चुनाव कार्यालय जाएंगे। पिछली बार उनका रोड शो जाम के बीच ऐसा फंसा कि उन्हें नामांकन के लिए अगले दिन जाना पड़ा था। अभी तक आम आदमी पार्टी की ओर से करीब 30 और भाजपा से एक नामांकन दाखिल हुआ है। 

कांग्रेस के किसी भी प्रत्याशी ने अब तक नामांकन नहीं किया है। ये सभी 20 और 21 जनवरी को पर्चा भरेंगे। माना जा रहा है कि नामांकन के कारण कई इलाकों में जाम के हालात उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट को अलर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन


21 जनवरी की दोपहर 3 बजे के बाद से नामांकन दाखिल नहीं हो सकेंगे। 24 जनवरी तक नाम वापस लिया जा सकता है। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच के बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। पिछली बार 935 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिनमें से करीब 250 से ज्यादा नामांकन रद्द हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भी नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन 21 जनवरी था और उस दिन 500 से ज्यादा नामांकन दाखिल किए गए थे। 

नामांकन से पहले दिखाएंगे ताकत
चुनाव आयोग से अब तक भाजपा, आप और कांग्रेस की ओर से कई चुनावी रैलियों की मंजूरी ली गई है। नामांकन से पहले रोड शो की मंजूरी भी ली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा से विजेंद्र गुप्ता समेत सभी पार्टियों के बड़े चेहरे रोड शो के बाद नामांकन दाखिल करेंगे। कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं जो नामांकन के दौरान अपने समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी चाहते हैं। इनमें भाजपा के सबसे ज्यादा हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें