फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा ले जाने के लिए कार में बिठाया और लूट लिया उन्हें

Fri, 25 Sep 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने परी चौक गोल चक्कर से आगरा ले जाने के बहाने दो यात्रियों को कार में बैठाया और जीरो प्वाइंट पर उनसे 35 हजार रुपये लूट कर कार से बाहर फेंक दिया। इस बीच विरोध करने पर पिस्टल की बटों से पीटकर बुजुर्ग को घायल कर दिया। हालांकि पुलिस लूट की घटना से इनकार कर रही है। जबकि एक दारोगा ने बुजुर्ग को घर जाने के लिए दो हजार रुपये भी दिए थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फीरोजाबाद निवासी सौप्रकाश (62) चूड़ी कारोबारी हैं और कुलेसरा में रहते हैं। शुक्रवार सुबह उनके भाई की मृत्यु हो गई थी। जिसकी खबर आने के बाद ऑटो से परीचौक पहुंचे और वहां से फीरोजाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। उनके पास आगरा जाने वाला एक व्यक्ति और खड़ा था। सुबह करीब 10 बजे जायलो कार आई। कार में तीन यात्री पहले से बैठे थे। आगरा जाने के नाम पर दोनों कार में बैठ गए। कुछ दूर जाने के बाद कार सवार लोगों ने कहा कि यह सरकारी गाड़ी है और अपने रुपये तथा अन्य सामान लिफाफे में रख दें।

मगर बुजुर्ग व्यापारी सौप्रकाश ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उनके पास करीब 15 हजार रुपये थे। जबकि आगरा निवासी शिक्षक आर्यन पाठक ने बदमाशों को 20 हजार रुपये चुपचाप दे दिए। मगर बुजुर्ग व्यापारी ने विरोध किया। इस बात पर बदमाशों ने कार को जीरो प्वाइंट पर आगरा की ओर चढ़ते हुए ही कार में पर्दे लगा लिए और लूटपाट करने लगे। पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टलों की बटों से जमकर पिटाई की और रुपये लूटकर तथा दोनों को नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


एक बाइक सवार राहगीर ने उन्हें पुलिस के पास ले गया जहां से पुलिस यथार्थ अस्पताल ले गई। पुलिस को जब लूट की घटना के बारे में पता चला तो उनके कपड़े आदि बदलवाए और एक दारोगा ने दे हजार रुपये घर जाने के लिए दिए तथा पीसीआर से ही रोडवेज की बस में आगरा तक बैठाया। सड़क हादसे का मामला बताकर दोनों पीड़ितों को टरका दिया। इस मामले में कासना इंस्पेक्टर अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि बुजुर्ग के साथ कोई लूट नहीं हुई है बल्कि वह ऑटो से गिर गए थे और चोट लग गई है। उनके पास लूट की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें