फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण और ट्रैफिक रोकने के लिए लागू हो सम-विष फार्मूला

Tue, 19 Jan 2016 05:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में एक पखवाड़े तक चले सम-विषम फार्मूले हिट रहा। अब इसे साइबर सिटी की सड़कों के लिए भी लागू होना चाहिए। 51 फीसदी लोग सहमत है और लागू होने पर अमल करेंगे।
विज्ञापन


लोकल सर्कल डॉट कॉम के सर्वे में यह बात सामने आया है। लोगों का मानना है कि इस फार्मूले से लागू होने के बाद गुडग़ांव की सड़के ट्रैफिक से मुक्ति मिल जाएगी और लोग जाम में नहीं फंसेंगे।

प्रदूषण के मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में सम-विषम फार्मूला लागू किया था। जिसके लेकर पक्ष-विपक्ष में लोग थे। इस फामूर्ला के सफलता के बाद लोकल सर्कल डॉट कॉम की ओर से गुडग़ांव के 1733 लोगों के बीच अलग-अलग जगहों से ऑनलाइन सर्वे किया गया।
विज्ञापन


जिसमें उनसे पूछा गया कि सम-विषम फार्मूले से दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक कम हुआ है। इसका गुडग़ांव में अमल करना चाहिए या नहीं? इस पर 51 फीसदी लोगों का कहना है कि इसे पुलिस-प्रशासन के सहयोग से गुडग़ांव में लागू किया जाना चाहिए। हालांकि 49 फीसदी लोग असहमत रहे।

ऑनलाइन सर्वे में लोगों ने माना कि इस फार्मूला से दिल्ली की सड़कों पर प्रदूषण में कमी आई है। इस दौरान सड़कों पर ट्रैफिक की कमी और जाम से मुक्ति ने समय की भी बचत हुई है।

सर्वे के दौरान 51 फीसदी लोगों ने माना कि इससे उच्च स्तर पर पहुंच चुके प्रदूषण स्तर को भी कम करने में मदद मिलेगी। वहीं, गुडग़ांव के लोगों से पूछा गया कि सम-विषम फार्मूला दिल्ली में सही तरीके से लागू हुआ या नहीं।

 इस पर 50 फीसदी लोग कहते हैं कि इस पर सरकार और पुलिस ने अच्छा से अमल कराया और जनता ने पूरा सहयोग दिया। 43 फीसदी लोग इससे असहमत है। वहीं 7 फीसदी लोगों ने कहा कि इस फार्मले के दौरान उनका दिल्ली जाना नहीं हुआ। बता दें कि साइबर सिटी में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग दिल्ली या दिल्ली के रास्ते नोएडा व गाजियाबाद जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें