फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: निशिकांत दुबे के खिलाफ टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, ये है पूरा मामला

Thu, 08 May 2025 06:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोइत्रा की ओर से दायर इस नयी याचिका में कहा गया है कि निशिकांत दुबे और जय अनंत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जो उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन
टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा और बीजेपी नेता निशिकांत दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएमसी नेता और पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक नई याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहद्रई पर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर मानहानिकारक पोस्ट करने का आरोप लगाया है। यह मामला लंबे समय से चले आ रहे विवाद का हिस्सा है, जिसमें दुबे और जय अनंत ने 2023 में मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

मोइत्रा की ओर से दायर इस नयी याचिका में कहा गया है कि निशिकांत दुबे और जय अनंत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जो उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही हैं। गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने सुनवाई की। 

कोर्ट ने दुबे के वकील से निर्देश लेने के लिए कहा कि क्या वह अपनी विवादित पोस्ट को हटा सकते हैं। सुनवाई के दौरान, दुबे के वकील ने यह भी कहा कि मोइत्रा ने लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर पिटबुल कहकर अपमानित किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन

इस पर कोर्ट ने जवाब दिया कि अगर कोई अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता है, तो प्रभावित व्यक्ति सोशल मीडिया मध्यस्थ को शिकायत कर सकता है और ऐसी पोस्ट को हटवाया जा सकता है। हालांकि, दुबे के वकील ने कोर्ट को सूचित किया कि वह अपने मुवक्किल से संपर्क नहीं कर पाए क्योंकि दुबे यात्रा पर हैं। इसके बाद, कोर्ट ने मामले को शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें