फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस हजारी बवाल: सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, एक वकील ने छीनी थी सिपाही की सर्विस रिवाल्वर

Mon, 11 Nov 2019 12:41 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तीस हजारी कोर्ट के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीस हजारी कोर्ट के लॉकअप के सामने उत्तरी जिले के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार के ऑपरेटर सिपाही अमित की सर्विस रिवाल्वर (ग्लॉक पिस्टल) भी छीन ली गई थी। सीसीटीवी फुटेज में रिवाल्वर छीनते हुए एक वकील दिखाई दे रहा है। हालांकि उस समय दर्जनों वकील सिपाही को घेरे हुए थे। हालांकि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एसआईटी अभी तक सर्विस रिवाल्वर को बरामद नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार सिपाही अमित ने जब अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को बचाने की कोशिश की तो लॉकअप के सामने वकीलों ने उसे घेर लिया। करीब 50 से ज्यादा वकील उसे घेरे हुए थे। भीड़ में मौजूद एक वकील ने सिपाही की रिवाल्वर छीन ली। उसके साथ मारपीट भी की गई। 

पुलिस रिवाल्वर छीनने वाले वकील की पूरी तरह पहचान करने में लगी है। सिपाही ने रिवाल्वर छीनने की एफआईआर भी दर्ज नहीं कराई है, इस बात पर एसआईटी के सदस्य भी परेशान हैं। एसआईटी ने सिपाही अमित के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार रिवाल्वर की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। रिवाल्वर में कारतूस भी थे। एसआईटी को मौके से करीब 41 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। सोमवार को इन सभी फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। दूसरी तरफ इस विवाद की हाईकोर्ट के आदेश पर न्यायिक जांच भी हो रही है। 

रिटायर जज की देखरेख में बनी कमेटी ने रविवार को सीबीआई की सीएफएसएल को मौके पर बुलाया था। सीएफएसएल की टीम ने तीस हजारी कोर्ट पहुंचकर कई घंटे मौका मुआयना किया। सीएफएसएल की टीम ने मौके से कुछ नमूने भी लिए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें