फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादा, नशा और हवस: दिल्ली से गुरुग्राम तक कार में घुमाया फिर बारी-बारी की दरिंदगी; उस रात का पूरा सच आया सामने

Wed, 13 Nov 2024 05:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस खौफनाक वारदात के बारे में जिसने भी जाना वो सन्न है। दिल्ली में बीते दिनों ही ओडिशा की एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात हो चुकी है और अब इस केस ने साबित कर दिया है कि दिल्ली की सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली में नाबालिग और उसकी मौसी से गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के लाजपत नगर के कस्तूरबा निकेतन स्थित एक घर में छह आरोपियों द्वारा एक नाबालिग व उसकी मौसी को शराब या नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस खौफनाक वारदात के बारे में जिसने भी जाना वो सन्न है। दिल्ली में बीते दिनों ही ओडिशा की एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात हो चुकी है और अब इस केस ने साबित कर दिया है कि दिल्ली की सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 

विज्ञापन

झूठे वादे में फंसी नाबालिग और उसकी मौसी
ताजा मामले में एक नाबालिग (17) और उसकी मौसी (22) 10 नवंबर की रात को क्लबिंग के लिए रात करीब 12 बजे लाजपत नगर स्थित अंडरपास क्लब के पास गई थीं। दोनों क्लब के बाहर ही खड़ी थीं। इस बीच वहां एक कार आती है जिसमें छह लोग होते हैं। किशोरी और उसकी मौसी को अभी और क्लबिंग करनी थी। कार सवार युवकों ने दोनों को मालवीय नगर या फिर गुरुग्राम के क्लब के बारे में बताया और बातों बातों में वादा किया कि वह उन्हें वहां लेकर चलेंगे। दोनों इनकी बातों में आकर कार में बैठ गईं। 

नशे में चूर कर की दरिंदगी
आरोपियों ने कार में बैठने के बाद दोनों लड़कियों से मोबाइल फोन नंबर अदला बदली किए। इसके बाद रास्ते से कोल्डड्रिंक खरीदी गई। इसमें शराब मिलाई जाती है और लड़कियों को पिलाई गई। तेज संगीत में मौज मस्ती की गई। यह सब देर रात को गुरुग्राम की सड़कों पर हो रहा था। काफी देर तक कार गुरुग्राम के कई इलाकों में घूमती रही। 

नशा चढ़ा, जागा हवस
आरोपियों ने देखा दोनों लड़कियां नशे में चूर हैं। उन्हें अब ज्यादा होश नहीं है। यह हालत देख सभी का हवस जागा और प्लानिंग हुई। दरिंदे वापस दिल्ली लौटते हैं और कस्तूरबा निकेतन स्थित एक घर में दोनों को लेकर जाते हैं। यहां बारी बारी दोनों के साथ दरिंदगी की जाती है। जब सभी का मन भर जाता है और लगता है कि अपने अपने घर चलना चाहिए तो इनमें से एक आरोपी शुभम दोनों पीड़िताओं को उनके आश्रम स्थित घर के पास छोड़कर फरार हो जाता है।

हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया
अगले दिन सुबह यानी सोमवार सुबह करीब चार बजे लड़की हालत बिगड़ने लगी। उसके पेट में दर्द हुआ था। परिजनों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद पता लगा कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
सूचना मिलने के बाद लाजपत नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। यहां पर लड़की की मौसी मौजूद थी। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए। बयान लेने के बाद दोनों की काउंसलिंग कराई गई और डीडी एंट्री के आधार पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद पांच आरोपियों शिवम परछा, अमन पाल, आशीष उर्फ अंशुमान, अमर मेहरा और अभिषेक उर्फ ईशु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात की रात इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है। फरार छठे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें