यहां से परिवर्तित होंगे मार्ग
प्रगति मैदान के आसपास के क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए काफी उपाय किए गए हैं।
-मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर आगंतुकों के किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।
- इन सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को टो(क्रेन उठा लेगी) किया जाएगा और अनुचित पार्किंग और कानूनी निर्देशों की अवहेलना के लिए मुकदमा चलाया जाएगा। टो किए गए वाहनों को गेट नंबर 5 पर नेशनल स्टेडियम की पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
व्यापार मेले में ऐसे जाएं
यातायात पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह प्रगति मैदान पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। दिल्ली मेट्रो से आने वाले लोग सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं और गेट नंबर 10 से आईटीपीओ में प्रवेश कर सकते हैं या गेट 6 और 4 से प्रवेश के लिए शटल सेवा का उपयोग कर सकते हैं। लोग मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर उतरकर पैदल भी जा सकते हैं। दिल्ली या एनसीआर से यात्रा करने के लिए डीटीसी बसों का उपयोग करने वाले लोग मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर निर्दिष्ट बस स्टॉप पर उतर सकते हैं।
वाहनों को यहां पार्क करें
आगंतुकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने वाहन बेसमेंट पार्किंग नंबर-1 (भैरों मार्ग से प्रवेश और निकास तथा रिंग रोड की ओर से आने वाली प्रगति सुरंग के माध्यम से) में कर सकते हैं। भैरों मंदिर पार्किंग, भैरों रोड, दिल्ली चिडय़िाघर पार्किंग। यातायात पुलिस ने आगंतुकों को सलाह दी है कि वह अपने वाहन बेसमेंट पार्किंग नंबर -2 यानी भारत मंडपम के नीचे पार्क कर सकते हैं। प्रवेश और निकास पुराना किला से रिंग रोड की ओर जाने वाले प्रगति सुरंग से हैं और मथुरा रोड (अंडर पास नंबर 4 और गेट नंबर 8, आईटीपीओ के पास से निकास) से भी प्रवेश करते हैं।
फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करें
मथुरा रोड पर पैदल यात्रियों की भारी आवाजाही होगी। इस सड़क पर पूरे दिन भारी यातायात चलने की भी उम्मीद है, इसलिए लोगों को मथुरा रोड पर फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करें।
इन मार्गों से बचें
भैरों मार्ग,पुराना किला रोड,शेरशाह सड़क,मथुरा रोड डब्ल्यू-पॉइंट से मथुरा रोड तक-सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग।