अगर आप होली पर घर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं और अभी तक रेल टिकट आरक्षित नहीं कराया है तो अब मुश्किल है। पूर्वांचल, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी हैं।
अब यात्रियों के पास वेटिंग, प्रीमियम ट्रेनों या तत्काल टिकट का ही विकल्प बचा है। लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो चुकी है।
चार और पांच मार्च को ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। वहीं, छह मार्च को कुछ ही ट्रेनों में बहुत कम टिकट बचे हैं। छह मार्च को होली है।
सिर्फ महानंदा में सीटें
15 फरवरी तक महानंदा एक्सप्रेस रद्द चल रही है। महज इसी ट्रेन में ही चार मार्च को 82 आरएसी और पांच मार्च को 360 सीटें ही बची हैं। वहीं, आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस में पांच मार्च को महज 74 सीट ही उपलब्ध हैं।
इन ट्रेनों में वेटिंग
सीमांचल, श्रमजीवी, अवध आसाम, नई दिल्ली-फैजाबाद, पदमावत, शहीद एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, आनंद विहार-कोलकाता।