पीड़ित गुरमीत आरोपियों की बातों में आ गई और हाथों में पहनी सोने की चूड़ी और अंगूठी साफ करने के लिए उनको दे दी। गुरमीत का पति बाहर आया तो आरोपियों ने उसे गर्म पानी लाने के लिए भेज दिया। इसके बाद उन्हें गुमराह कर गहने ले गए।
फरीदाबाद के सेक्टर-21डी में दो युवकों ने आभूषण चमकाने के नाम पर महिला से सोने की दो चूड़ी और एक अंगूठी ठग ली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-21डी निवासी गुरमीत कैथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे किसी ने घर की बेल बजाई। दरवाजा खोला तो देखा दो युवक खड़े हुए थे। युवकों ने बताया वह पीतल व तांबे के बर्तन साफ करने का काम करते हैं। गुरमीत ने उन्हें दरवाजे के पास बिठाया और घर से तांबे का जग और ढक्कन लाकर दिए। युवकों ने दोनों बर्तन चमका दिए। इसके बाद आरोपियों ने बताया कि वह सोने और चांदी के आभूषण भी चमकाते हैं।
गुरमीत आरोपियों की बातों में आ गई और हाथों में पहनी सोने की चूड़ी और अंगूठी साफ करने के लिए उनको दे दी। गुरमीत का पति बाहर आया तो आरोपियों ने उसे गर्म पानी लाने के लिए भेज दिया। साफ करने की बात कहकर आरोपियों ने आभूषण को टिफिन में डालकर ऊपर से ढक्कन लगा दिया और कहा 15 मिनट बाद इसे खोलकर देखना चूड़ी और अंगूठी चमके हुए मिलेंगे। आरोपियों के जाने के कुछ देर बाद गुरमीत ने टिफिन का ढक्कन खोला तो देखा अंदर से चूड़ी और अंगूठी गायब थी। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।