फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: कागज की गड्डी थमाकर उतरवा लिए महिला के सोने के गहने, जब तक वह कुछ समझती तब तक हो चुकी थी देर

Tue, 14 May 2024 11:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद की पवर्तिया कॉलोनी में सब्जी खरीदने गई महिला को बातों में फंसाकर जालसाज ने उनके सोने के गहने उतरवा लिए। ठग पैसों की जगह कागज की गड्डी थमाकर फरार हो गए। सारन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता राजपाल ने बताया कि उनकी पत्नी मायावती 10 मई को मंडी में सब्जी खरीदने गई थी। उस दौरान एक महिला और व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। दोनों उन्हें पैसे नहीं होने और भूखा होने की बात कहने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को झांसे में लेकर एक कागज की गड्डी पकड़ा कर सोने की चेन, कान की कुंडल आदि उतरवा लिए और उसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें