ठग ने रुपये लौटाने की मांग पर तीस हजार रुपये खाते में किेए ट्रांसफर
सौरभ वत्स का आरोप है कि करीब दो माह पहले भतीजे की पुलिस में नौकरी लगाने के लिए तीन लाख रुपये आरोपी को दिए थे। एक माह में नौकरी नहीं लगने पर राशिद से तीन लाख रुपये वापस मांगे। राशिद ने तीस हजार रुपये सौरभ वत्स के खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि राशिद घूमने के लिए सौरभ की कार ले गया।
इसके बाद सौरभ ने कार को वापस मांगा तो राशिद ने कहा उसने कार पर 90 हजार रुपये खर्च किए हैं। राशिद ने रकम लौटाने पर कार देने की बात कही। कार और नौकरी के लिए दी गई रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने दादरी कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार कहा है कि मामला गाड़ी के लेनदेन का है। आरोपी की वर्दी वाली तस्वीर उन्हें दिखाई गई है जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।