फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चलती ट्रेन के सामने फेंककर की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा

Sun, 03 Feb 2019 12:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौला
विज्ञापन
मृतक श्रीपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव फतेहपुर जादौन निवासी युवक की दिल्ली-हावड़ा ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के सामने फेंककर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शाम को शराब पीने के दौरान हुए झगड़े के बाद युवक की हत्या की गई। अभी तक इसमें तहरीर नहीं की जा सकी है।     

विज्ञापन


देहात कोतवाली की चोला चौकी क्षेत्र के गांव फतेहपुर जादौन निवासी श्रीपाल (32) पुत्र पदम सिंह खेतीबाड़ी करता था। बताया गया कि दिल्ली-हावड़ा ट्रैक के पास उसका खेत है। शनिवार शाम वह खेत पर ही अपने गांव निवासी दो दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान श्रीपाल का उक्त दोनों युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर आरोपी युवकों ने श्रीपाल के साथ मारपीट कर दिल्ली से खुर्जा की ओर जा रही एक ट्रेन के सामने फेंक दिया। इससे ट्रेन की चपेट में आने से श्रीपाल के शरीर के परखच्चे उड़ गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों दोनों आरोपी युवक मौके से फरार बताए जा रहे हैं।       

शराब पीने के दौरान हुए झगड़े के बाद युवक को ट्रेन के आगे फेंककर हत्या करने का मामला जांच में सामने आया है। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें