फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः यमुना में डूबने से तीन युवकों की मौत

Sun, 28 Jun 2020 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • अस्थियां विसर्जन करने आया युवक गहरे पानी में डूबा
  • नहाने आए दो दोस्त नदी में डूबे, दोनों के शव बरामद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में यमुना में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल और बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची। तीनों के शव पानी से निकालकर सब्जी मंडी मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। रविवार को तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तिमारपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पहला हादसा शनिवार सुबह हुआ। लोहा मंडी नारायणा निवासी मो.निसार (40) अपने दोस्त दीपक के साथ किसी रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जन के लिए तिमारपुर इलाके में आया हुआ था। अस्थियां विसर्जन के बाद नासिर नहाने के लिए  गहरे पानी में चला गया। नासिर के डूबने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। बोट क्लब इंचार्ज अपने गोताखोरों के साथ पहुंचे और एक घंटे में नासिर का शव पानी से निकाल लिया। नासिर के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

दूसरा हादसा शनि मंदिर जगतपुर के पास हुआ। यहां मोहित (23) और योगश (22) यमुना में नहाने आए थे। पैर फिसलने से दोनों डूब गए। पास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बोट क्लब की टीम ने दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला। दोनों पास के अमृत विहार के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें