दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक महिला तीन वर्ष की बेटी के साथ फतेहपुरबेरी थाने पहुंची। महिला ने बताया कि बेटी शुक्रवार सुबह से गायब है। पीड़ित मां को पड़ोस की महिला ने बताया कि बच्ची को डेरा गांव के जंगल में देखा है। उसने जंगल की तरफ जाते हुए दो लोगों को भी देखा है। महिला जब जंगल में पहुंची तो बेटी जंगल में रोती हुई मिल गई।
बच्ची के कपड़े खून में सने हुए थे। मां ने बच्ची ने पूछा तो वह रोती रही। महिला ने सारी बात पति को बताई। इसके बाद वे बेटी को लेकर फतेहपुरबेरी थाने पहुंची। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद पुलिस ने मध्यप्रदेश निवासी रामनिवास और शक्तिमान को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और भूमि ग्रीन कंपनी में हेल्पर हैं। कूड़ा रिसाइकिलिंग की कंपनी में काम करते हैं।
इससे पहले कल यानी गुरुवार को दिल्ली के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक आनंद विहार आईएसबीटी के पास 16 वर्षीय नाबालिग लड़की साथ मारपीट व सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। सफदरजंग अस्पताल में किशोरी के भर्ती होने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची थी। छानबीन के बाद पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।