फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajkund Mela: उपराष्ट्रपति ने 36वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का किया शुभारंभ, कलाकारों से मिले

Fri, 03 Feb 2023 09:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

भारत की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज कई मायनों में सूरजकुंड मेला इंटरनेशनल हो गया है। मेले में शिल्पकारों और हथकरघा कारीगरों के अलावा विविध अंचलों के पहनावे, लोक-कलाओं व्यंजनों संगीत और लोक नृत्यों का भी संगम होता है।
विज्ञापन
मेले में भ्रमण करते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला शुक्रवार से शुरू हो गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 36वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत त्योहारों और मेलों का देश है। उन्होंने कहा कि मेले की खासियत एससीओ देशों का भागीदार बनना और जी-20 देशों का प्रतिनिधित्व करना देश के लिए गर्व की बात है। 

विज्ञापन


भारत की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज कई मायनों में सूरजकुंड मेला इंटरनेशनल हो गया है। मेले में शिल्पकारों और हथकरघा कारीगरों के अलावा विविध अंचलों के पहनावे, लोक-कलाओं व्यंजनों संगीत और लोक नृत्यों का भी संगम होता है। यह मेला भारत के साथ-साथ विश्व के हस्तशिल्पकार व अन्य लिए एक विशाल मंच बन गया है।

अंतरराष्ट्रीय मेले में पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गोल्फ कार्ट में सवार होकर मेला परिसर को निहारा। सबसे पहले सूचना, लोकसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई डिजिटल प्रदर्शनी की जानकारी ली। बांस से बनाए गए नॉर्थ ईस्ट पविलियन में प्रदर्शित हस्तशिल्प उत्पादों के कलाकारों से बात की।

मोदी आर्काइव का किया अवलोकन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किर्गिस्तान द्वारा लगाए गए स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों का भी अवलोकन किया। मोदी आर्काइव में प्रदर्शित डिजिटल प्रदर्शनी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेला परिसर में सुरीली धुन से पर्यटकों का मनोरंजन करने वाली बीन पार्टी की प्रस्तुति भी देखी। श्रीलंका द्वारा लगाए गए स्टॉल में हस्तशिल्प उत्पादों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

विरासत हरियाणा के पोस्टर का किया विमोचन
मेला परिसर में विरासत हरियाणा सांस्कृतिक प्रदर्शनी म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान में पहुंचकर प्रदेश की प्राचीन संस्कृति का अवलोकन किया। इस स्टॉल पर उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मान-सम्मान का प्रतीक पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को विरासत हरियाणा का स्मृति चिन्ह भेंट किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ ने विरासत हरियाणा द्वारा 2016 से 2023 तक की सांस्कृतिक गतिविधियों से तैयार किए गए पोस्टर का विमोचन किया। इस स्टॉल में प्रदेश में प्राचीन समय में घरों में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, मुख्य सचिव संजीव कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें