फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद 3 साल की बच्ची के साथ बर्बरता, सिर की हड्डी टूटकर अंदर धंसी

Tue, 13 Nov 2018 07:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। साइबर सिटी में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। सेक्टर-66 में मासूम से पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसके निजी अंगों को किसी चीज से क्षत-विक्षत कर दिया गया। बाद में ईंट मार-मारकर उसकी हत्या कर दी गई। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। इस घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड की घिनौनी यादें ताजा कर दी हैं। पीड़ित पिता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाई हैं। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
रेप के बाद बच्ची की हत्या की आशंका - फोटो : शाहनवाज आलम
मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी दंपती पिछले दो वर्षों से सेक्टर-66 स्थित झुग्गी में रहता है। बच्ची के पिता एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में नौकरी करते हैं। वहीं मां घरों में झाड़ू-पोंछा करती है। उनकी तीन वर्षीय बेटी घर पर ही रहती थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे बच्ची झुग्गी के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक घर न आने पर परिजनों ने उसे तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली। उन्होंने परिचितों को इसकी सूचना देकर तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह एक स्थानीय युवक पास स्थित एक गोदाम से भूसा लेने गया था, जहां उसे बच्ची नग्नावस्था में पड़ी मिली। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। घटनास्थल बच्ची के घर से मात्र 250 मीटर दूर है।
विज्ञापन

3 of 5
sexual assault and murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची को सेक्टर-66 की झुग्गियों में अपनी बहन के पास रहने आए उत्तर प्रदेश के मैनपुरी गांव नौगांव निवासी सुनील के साथ देखा गया था, जो फिलहाल गायब है। आरोपी की दोनों बहनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के संभावित ठिकानों का पता चला है।

4 of 5
sexual assault and murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
सिर की हड्डी टूटकर अंदर धंसी
फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। न केवल दुष्कर्म किया गया बल्कि निजी अंगों में लकड़ी भी डाली गई। इस कारण उसके आंतरिक अंगों को क्षति होने से काफी अधिक खून बह गया। निजी अंग से 10 सेंटीमीटर की लकड़ी का टुकड़ा भी निकाला गया है। सिर पर कई बार ईंट से वार किए गए। जिस कारण सिर की हड्डी टूटकर अंदर धंस गई। सिर पर गहरी चोट के कारण अधिक मात्रा में खून बहा है। बच्ची के सीने, जांघ और चेहरे पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sexual assault and murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
मृतक के पिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। मैं स्वयं मौके पर गई थी। मौके से फोरेंसिक टीम ने सबूत एकत्र किए हैं। थाना टीम के साथ-साथ अपराध शाखा की 4 टीमें गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।-शकुंतला, सहायक पुलिस आयुक्त 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें