फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से रेप, बच्ची चीखी तो दौड़कर पहुंची मां

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर कॉलोनी में 3 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की सूचना पर सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक कॉलोनी में बच्ची के माता-पिता किराए पर रहते हैं। बच्ची के पिता एक प्राइवेट कंपनी में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करते हैं।

उन्हीं के कमरे के सामने आरोपी विशाल (18) रहता है। मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला विशाल भी प्राइवेट कंपनी में स्वीपर के रूप में नौकरी करता है।
Trending Videos
विज्ञापन

बच्ची अकेली खेलती देखकर उसने रेप किया

बृहस्पतिवार शाम को विशाल बच्ची के घर के बगल में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने गया था। वहां से लौटते समय बच्ची कमरे में अकेली खेलती देखकर उसने रेप किया।

बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां वहां पहुंची। इस बीच विशाल मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और बच्ची का मेडिकल कराया गया।

वहीं, देर रात आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें