फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा भड़काने के आरोप में आप विधायक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में विकासपुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव को आज पुलिस ने दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि महेंद्र यादव गिरफ्तार होने वाले छठें आप विधायक हैं। उन्हें निहाल विहार इलाके में दंगा भड़काने और पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले भी 5 अन्य आप विधायक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ये भी बता दें कि आप विधायक प्रमिला टोकस के पति को भी सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के लिए ही गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची से रेप के ‌विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन

गौरतलब है कि दिल्ली के निहाल विहार इलाके में कुछ दिनों पहले तीन साल की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया था, जिसके विरोध में आप विधायक महेंद्र यादव स्थानीय लोगों के साथ थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

पुलिस का कहना है कि रेप आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी आप विधायक का प्रदर्शन जारी रहा। यही नहीं उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी भी ‌की।

इसी कारण कल रात को ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया लेकिन गिरफ्तारी आज की दिखाई है। पुलिस उन्हें आज तीस हजारी कोर्ट में पेश करेगी उसके बाद ये तय होगा कि वो जेल जाएंगे या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें