फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं ने मिलकर किशोरी को बनाया बंधक

Mon, 29 Feb 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सेक्टर-39 अंतर्गत तीन महिलाओं ने एक किशोरी को बंधक बना लिया। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर उसे बंधन मुक्त करा लिया है। वहीं, पुलिस ने बंधक बनाने वाली तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोरी अनीता (बदला हुआ नाम) सेक्टर-37 में परिवार के साथ रहती है। उसकी मां ने पड़ोस में रहने वाली तीन महिलाओं मनीषा, पिंकी व रिया से 20 हजार रुपये उधार लिए थे।

जिस पर किशोरी की मां ने इन्हें 15 हजार रुपये लौटा दिए थे। आरोपी महिलाएं बकाया बचे 5 हजार रुपये की मांग करने लगीं। जिसके चलते किशोरी के मां ने इनसे कुछ दिन का समय मांगा, लेकिन 27 फरवरी को तीनों महिलाओं ने उनकी 14 वर्षीय बच्ची को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बेटी को बंधक बना देख मां ने सेक्टर-39 पुलिस को घटना के बारे में बताया। घटना सुन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किशोरी को महिलाओं से मुक्त कराया। वहीं, आरोपी महिलाओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें