फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों की न्यायिक हिरासत 25 तक बढ़ी

Wed, 06 Jul 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अदालत ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन संदिग्ध सदस्यों की न्यायिक हिरासत अवधि 25 जुलाई तक बढ़ा दी है। तीनों को कथित तौर पर राजधानी में हमले की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रितेश सिंह के समक्ष पेश सरकारी वकील ने तर्क रखा कि इस मामले की जांच अभी जारी है और कई अहम साक्ष्य सामने आए हैं।

ऐसे में तीनों आरोपियों मोहम्मद साजिद, शाकिर और समीर की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ाई जाए। 
विज्ञापन

दिल्ली मॉड्यूल के संबंध में होगी पूछताछ

कोर्ट - फोटो : demo pics
अदालत ने उनके तर्क को स्वीकार कर लिया। इससे पूर्व अदालत ने तीनों को पुलिस हिरासत में भेजा गया था। पुलिस का तर्क था कि तीनों से दिल्ली मॉड्यूल के संबंध में पूछताछ करनी है।

पुलिस ने इस मामले में पहले उक्त आतंकवादी संगठन से जुड़े होने के संदेह में दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर 10 लोगों को हिरासत में लिया था।

पुलिस ने उनके पास से विस्फोटक बरामद करने का दावा किया था, लेकिन पूछताछ के बाद अन्य को छोड़ दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें