फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः गांधी नगर में आग से दुकानें खाक

Wed, 03 Dec 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर मार्केट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। खबर मिलते ही दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग में तीन तिमंजिला दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की समाचार नहीं है। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच के बाद गांधी नगर थाना पुलिस आग का कारण शार्ट सर्किट बता रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुबह 8:23 बजे पुलिस और दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि 6521/2, सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर में कपड़े की दुकान में आग लगी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 13 गाड़ियों को घटना स्थल पर रवाना किया गया।

कपड़े की दुकान होने की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। पास की दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। दोपहर 12:00 बजे के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस की मानें तो आग में एक धागे, एक कपड़े के अलावा एक प्लास्टिक मैटेरियल की दुकान थी। पुलिस दुकान के मालिक सुभाष अरोड़ा और मदनलाल से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें