फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में रेडबुल के तीन नमूने फेल

Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

एफडीए ने यूपी में प्रतिबंध लगाने के लिए शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
रेडबुल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक्रीबिज बिजनेस सोल्यूसंस प्राइवेट लिमिटेड से लिए गए एनर्जी ड्रिंक रेडबुल के तीन नमूने जांच में फेल हो गए है। खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग (एफडीए) ने इस प्रोडक्ट पर जिले में तत्काल रोक लगाने और यूपी में प्रतिबंधित करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


बताया गया है कि इस एनर्जी ड्रिंक में कैफीन की मात्रा अधिक पाई गई है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।  खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग के मेरठ मंडल के सहायक आयुक्त राम नरेश ने बताया कि 5 सितंबर को कंपनी में छापेमारी कर दुबई की रेडबुल एनर्जी ड्रिंक के तीन नमूने भरे गए थे।

जांच में तीनों  नमूने फेल हो गए। इसमें कैफीन की मात्रा अधिकतम 220 पीपीएम पार्ट्स मिलियन होनी चाहिए, जबकि तीनों नमूनों में 320 पीपीएम पाया गया। यह सेहत के लिए पूरी तरह से असुरक्षित है। उन्होंने बताया कि 2015 में भी रेडबुल ड्रिंक के 2 नमूने फेल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें