फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के सुविधा केंद्रों पर लगेंगे एटीएम

Fri, 09 Dec 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

प्राधिकरण के सीईओ ने कंपनी को दिए निर्देश
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर बने सुविधा केंद्रों पर बैंकों के एटीएम लगेंगे। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने जेपी कंपनी को बैंकों से बातचीत कर एटीएम के लिए किराये पर जगह देने को कहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर अभी तक एक भी एटीएम हैं।
विज्ञापन


अगर किसी को नकदी की जरूरत हो तो उसे एक्सप्रेसवे से उतरकर ग्रेटर नोएडा, जेवर, अलीगढ़, मथुरा या आगरा का रुख करना पड़ता है। सीईओ ने बुधवार को एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने पर पाया कि यहां एटीएम की भी जरूरत है। इस एक्सप्रेसवे पर छह जगह सुविधा केंद्र बने हैं।

उन्होंने जेपी कंपनी के अधिकारियों से इन जगहों पर एटीएम भी लगवाने के लिए कहा। कंपनी यहां उपलब्ध जगह को एटीएम के लिए किराये पर दे सकती है। हालांकि, अब भी दो सुविधा केंद्र चालू नहीं हैं। उन्हें भी चालू करने को कहा गया है।
विज्ञापन


वहीं, सीईओ के निर्देश पर प्राधिकरण के दो पुलिस अधिकारी बृहस्पतिवार से तैनात हो गए हैं। वे टोल प्लाजा पर चालान का ब्योरा देखने लगे हैं। सीईओ ने इसकी जानकारी रोजाना प्राधिकरण को उपलब्ध कराने को कहा है। अब तक बहुत कम चालान काटे जा रहे थे। प्राधिकरण को इसकी सूचना नहीं दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें