फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुलंदशहर में तीन अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे, दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत; छाया मातम

Mon, 03 Mar 2025 11:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में तीन अलग-अलग हादसों में एक बालक, एक किशोर समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले में सोमवार को तीन अलग-अलग हादसों में एक बालक, एक किशोर समेत कुल तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने तीनों के पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। साथ ही परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पहली घटना- बाइक सवार छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर 
औरंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ने वाला 16 वर्षीय आदित्य निवासी धौलाना जनपद हापुड़ स्कूल के ही हॉस्टल में रहता था। बताया गया कि सोमवार सुबह वह किसी की बाइक लेकर औरंगाबाद आया था। जब वह बालका मोड़ के निकट पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर स्कूल प्रशासन और उसके परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


दूसरी घटना- सड़क किनारे खड़े मासूम को कार ने मारी टक्कर 
भाई की शादी में शामिल होने के लिए आई बहन की खुशिया समय मातम में बदल गई। ननिहाल में आए उनके इकलौते पुत्र की हादसे में मौत हो गई। जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव कलाखुरी निवासी बबीता चोला क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में अपने भाई कृष्ण की शादी में आई थीं। 28 फरवरी को बरात गई थी। रविवार सुबह बरात वापस लौटी। रविवार दोपहर बबीता का 7 वर्षीय पुत्र कान्हा गांव में सड़क किनारे खड़ा हुआ था। 

इसी दौरान तेज रफ्तार ब्रेजा कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने कान्हा को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि कान्हा अपने माता, पिता की इकलौती संतान थी। थाना प्रभारी ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें