फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: भाजपा नेता को कार से खींचकर की मारपीट, लहराई पिस्टल, कुछ दिन पहले हमलावरों को दिलाया था विला

Sat, 20 Jul 2024 09:04 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता रामकुमार नागर को तीन हमलावरों ने उनकी कार से खींचकर बाहर निकाला और मारपीट की। हमलावरों ने पिस्टल हाथ में ले रखी थी। रामकुमार ने गाड़ी बंद करके अपने को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने गाड़ी के दरवाजे की खिड़की तोड़ दी। 
विज्ञापन
भाजपा नेता रामकुमार नागर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को भाजपा नेता रामकुमार नागर को तीन हमलावरों ने उनकी कार से खींचकर बाहर निकाला और मारपीट की। हमलावरों ने पिस्टल हाथ में ले रखी थी। रामकुमार ने गाड़ी बंद करके अपने को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने गाड़ी के दरवाजे की खिड़की तोड़ दी। दरवाजे का लॉक तोड़ दिया। किसी तरह भाजपा नेता खुद को बचाते हुए मौके से निकल गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। भाजपा नेता ने कहा है कि एक हमलावर को पहचान लिया है। कुछ दिन पहले आरोपियों को एक विला दिलाया था। उसी की यह बैंक किस्त अदा नहीं कर रहे थे। किस्त अदा करने  के लिए कहने पर ही यह लोग विवाद कर रहे थे।

विज्ञापन

 
सूरजपुर की पैरामाउंट सोसाइटी में रहने वाले रामकुमार नागर भाजपा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनका सोसाइटी में ही ऑफिस है। शनिवार को दोपहर में 3.30 बजे काले रंग की गाड़ी उनके ऑफिस के पास आई। यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं इसलिए यह गाड़ी वहां नहीं रुकी। कुछ देर बाद वह पार्किंग में खड़ी अपनी गाड़ी की ओर गए तो हमलावर अपनी काले रंग की कार के साथ वहीं पर आ गए। अब तक उन्होंने कोई ध्यान नहीं  दिया था। जब वह गाड़ी में बैठने लगे तो अचानक तीनों हमलावर गाड़ी के पास आ गए। यह देखकर रामकुमार ने अपनी गाड़ी को लॉक कर लिया। हमलावर शीशे पीटने लगे। खिड़की का शीशा तोड़ दिया। दरवाजे का लॉक तोड़ दिया। 

दरवाजा खोलकर उनको बाहर निकालने लगे और पीटना शुरू कर दिया। एक हमलावर के हाथ में पिस्टल भी थी। इसको सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। किसी तरह रामकुमार ने अपनी गाड़ी को स्टार्ट किया और वहां से निकल गए। हमलावर सोसाइटी में भी उनकी गाड़ी का पीछा करने लगे।  सोसाइटी के गार्ड जब इकट्ठा होने लगे और आसपास भीड़ हुई तो हमलावर पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद रामकुमार थाना सूरजपुर पहुंचे और पूरी घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इनमें हमलावरों की गाड़ी और पिस्टल लहराते हुए देखे जा सकते हैं। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया कहते हैं कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


परिवार की सुरक्षा को खतरा बताया
रामकुमार नागर ने कहा है कि एक हमलावर को वह पहचान गए हैं। उसका नाम तहरीर में दे दिया है। एक दिन पहले इसी आरोपी ने रात को उनसे फोन पर अभद्रता की थी। आरोपी विला खरीदने के बाद किस्त जमा नहीं कर रहे हैं। यह बैंक और उनके बीच का मामला है। सोसाइटी में घुसकर हमला करने से अब उनके परिवार की सुरक्षा को भी खतरा हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें