फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराखंबा मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट हुई बंद, महिला समेत तीन लोग एक घंटे रहे बंद

Sat, 14 Oct 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के बाराखंबा स्टेशन पर शनिवार शाम अचानक लिफ्ट बंद हो जाने से एक महिला समेत तीन लोग फंस गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मेट्रो की राहत टीम पीड़ितों को लिफ्ट से बाहर निकालने में कामयाब हुई। 
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली फायर सर्विस समेत अन्य राहत एवं बचाव एजेंसियां भी पहुंची। हादसा शाम करीब पांच बजे बाराखंबा मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट संख्या-3 में हुआ। यात्री लिफ्ट में सवार होकर प्लेटफार्म की ओर जा रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक रुक गई। 

इससे 35 साल की एक महिला सहित तीन लोग फंस गए। पीड़ितों ने आपातकालीन बटन दबाकर मेट्रो स्टेशन को इसकी सूचना दी। इसकी खबर मिलते ही अफरा-तफरा मच गई ओर मेट्रो की तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई, लेकिन लिफ्ट तक पहुंचने में टीम को करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन

लिफ्ट से बचाए गए - फोटो : ani
राहत टीम ने पीड़ितों तक पानी और ऑक्सीजन पहुंचाई। इसके बाद पीड़ितों को सुरक्षित लिफ्ट से बाहर निकाला गया।  दिल्ली मेट्रो के कार्यकारी निदेशक (कोर्पोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर पता लगा है कि लिफ्ट की वायर की वजह से मोटर जाम होने के कारण यह फाल्ट आया। 

राहत टीम ने बाद में वायर को काटकर लिफ्ट को सुचारू कर दिया। तकनीकी टीम लिफ्ट के फंसने के कारणों की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें