फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रानी झांसी रोड-पंजाबी बाग एलिवेटेड रोड के तीन विकल्पों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब आठ किमी के मार्ग का होगा विस्तृत अध्ययन, यातायात से लेकर जमीन और पेड़ों तक की होगी पड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली को पश्चिमी दिल्ली से जोड़ने वाले प्रस्तावित रानी झांसी रोड-पंजाबी बाग एलिवेटेड रोड की अंतिम रूपरेखा अभी तय नहीं हुई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इसके लिए तीन संभावित मार्गों की व्यवहार्यता जांच कराएगा। यातायात की जरूरत, जमीन की उपलब्धता, पेड़ों और भूमिगत उपयोगिताओं के साथ तकनीकी पहलुओं के आधार पर विकल्पों की तुलना होगी। विस्तृत अध्ययन के बाद सबसे उपयुक्त मार्ग का चयन किया जाएगा।
प्रस्तावित कॉरिडोर रानी झांसी रोड से आनंद पर्वत और जखीरा होते हुए पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन तक जाएगा। इसकी लंबाई करीब 8.5 किलोमीटर है। इसमें लगभग आठ किलोमीटर एलिवेटेड मार्ग और 0.5 किलोमीटर का अन्य संबंधित कार्य शामिल है। निर्माण से पहले सलाहकार यातायात सर्वेक्षण और स्थल का प्रारंभिक सर्वे करेगा। इसमें लेन व्यवस्था, जंक्शन, चौराहों तथा सर्विस रोड की जरूरत का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जमीन और उपयोगिताओं का भी होगा आकलन
तीनों विकल्पों में बिजली, पानी और अन्य भूमिगत उपयोगिताओं के स्थानांतरण की जरूरत भी देखी जाएगी। साथ ही सरकारी, निजी, कृषि, व्यावसायिक और वन भूमि की स्थिति का ब्योरा जुटाकर स्वामित्व, अधिग्रहण की आवश्यकता और संभावित लागत का आकलन होगा। पेड़ों पर पड़ने वाले प्रभाव और निर्माण से जुड़ी तकनीकी चुनौतियां भी मार्ग चयन में अहम रहेंगी।
जाम से राहत के लिहाज से अहम कॉरिडोर
रानी झांसी रोड, न्यू रोहतक रोड, आनंद पर्वत और पंजाबी बाग दिल्ली के प्रमुख यातायात क्षेत्र हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस रानी झांसी रोड को जाम वाले प्रमुख स्थानों में शामिल करती है। न्यू रोहतक रोड का इदगाह क्रॉसिंग से कमल टी-पॉइंट तक 2.5 किलोमीटर हिस्सा भी महत्वपूर्ण कॉरिडोर है। ऐसे में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का उद्देश्य मध्य और पश्चिमी दिल्ली के बीच यातायात को अधिक सुगम बनाना है।
विज्ञापन

परियोजना को लेकर अलग-अलग प्रस्ताव आते रहे हैं
इस परियोजना को लेकर अलग-अलग स्तर पर प्रस्ताव सामने आते रहे हैं। 7 अगस्त 2025 को सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने रानी झांसी रोड से आनंद पर्वत होते हुए अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 तक एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव दिया था। 6 मई 2026 को मध्य रेंज के यातायात पुलिस उपायुक्त ने आनंद पर्वत से ब्रह्मकुमारी चौक तक न्यू रोहतक रोड पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव भेजा। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने रानी झांसी रोड से पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन तक कॉरिडोर की व्यवहार्यता जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें