फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भारत-अफगानिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच आज, रूट डायवर्जन रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुर शाह जफर मार्ग, डीडीयू मार्ग, मीरदर्द चौक और जेएलएन मार्ग नहीं आ-जा सकेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को होने वाले भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच के चलते रूट डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। बहादुर शाह जफर मार्ग, डीडीयू मार्ग, मीरदर्द चौक और जेएलएन मार्ग पर आवाजाही पर रोक रहेगी। वहीं, इन मार्गों के कुछ हिस्सों में मालवाहक वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। दर्शकों को गेट नंबर 1 से 8 के लिए बहादुर शाह जफर मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा। गेट नंबर 10 से 15 के लिए जेएलएन मार्ग और गेट नंबर 16 से 18 के लिए पेट्रोल पंप के पास बहादुर शाह जफर मार्ग से दर्शक स्टेडियम जा सकेंगे।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। वाहनों की पार्किंग माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर होगी। स्टेडियम के आसपास सामान्य पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। बिना वैध पार्किंग लेबल के वाहन निर्धारित क्षेत्र में नहीं जा सकेंगे। कैब से आने वाले दर्शकों के लिए गेट नंबर-2, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और राजघाट चौक पर पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें