फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले

Thu, 01 Jan 2015 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बुधवार को स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज सामने आए। इनको मिलाकर पिछले दो दिनों में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या छह हो गई है। सामने आए तीन नए मरीजों में से दो का इलाज घर पर ही किया जा रहा है, जबकि एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं आरएमएल में भर्ती गाजियाबाद के दोनों मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी डॉ. चरण सिंह ने बताया कि बुधवार को स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज सामने आए हैं। दो महिला मरीज हैं जबकि एक पुरुष। तीनों की उम्र 30 से 52 वर्ष के बीच है। यह लोग कृष्णा नगर, कृष्णापुरी और पश्चिम पुरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके कार ने बताया कि जब किसी को स्वाइन फ्लू हो जाए तो उनके घरवालों और आसपास रहने वाले लोगों को एहतियात बरतना चाहिए। मरीज के साथ-साथ उसके आसपास रहने वाले मरीज को भी टेमीफ्लू दवा दी जानी चाहिए। इसके अलावा साफ-सफाई ही बीमारी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है।
विज्ञापन

भगवान महावीर अस्पताल के पीडियाट्रिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. अमन प्रताप सिंह ने बताया कि यूं तो स्वाइन फ्लू का वायरस भी दूसरे एन्फ्लूएंजा की तरह ही होता है और लक्षण भी दूसरे वायरल की तरह ही होते हैं। लेकिन इसमें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
वाइन फ्लू के लक्षण•तेज बुखार, कफ आना, नाक से लगातार पानी बहना, सिर और बदन में तेज दर्द, मांसपेशियों में अकड़न, गले में खराश, उल्टी, दस्त, सांस लेने में तकलीफ, पेट दर्द, थकान महसूस करना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें