ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों में डेंगू से तीन और मरीजों की मौत होने की पुष्टि हुई है। कैलाश अस्पताल में बुलंदशहर निवासी रॉकी भाटी (30) की सोमवार शाम डेंगू से मौत हो गई।
उन्हें एक दिन पहले ही शारदा अस्पताल से रेफर किया गया था। अन्य दो मामले यथार्थ अस्पताल के हैं। यहां दादरी निवासी 65 वर्षीय गौशन की मौत हुई है।
उन्हें 17 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिन पहले ही उनकी मौत हुई है। इसके अलावा नैनीताल के रहने वाले विशम सिंह (52) की भी मौत डेंगू से हूई है। दोनों मौतों की पुष्टि अस्पताल ने की है।