फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सैर पर निकली महिला से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-द्वारका पुलिस ने की गिरफ्तारी, कार पर नकली नंबर प्लेट लगाकर बदमाशों ने की लूटपाट
विज्ञापन

-दो सौ सीसीटीवी कैमरे और जमीनी स्तर पर जांच कर पुलिस बदमाशों तक पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका नार्थ और साउथ की संयुक्त पुलिस टीम ने एक महिला से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राज कुमार, मयंक उर्फ गुड्डू और ऋतिक के रूप में हुई है। पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन, चाकू और नकली नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की। जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि 7 अगस्त को द्वारका नार्थ थाना पुलिस को शिकायत मिली। यह शिकायत सेक्टर-17 द्वारका में डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोड के पास हुई लूटपाट की थी। शिकायतकर्ता महिला सुबह की सैर पर निकली थी। सर्विस रोड पर कार सवार बदमाशों ने पहले चेन झपटने की कोशिश की। नाकाम रहने पर एक युवक कार से निकला और चाकू मारने की धमकी दी। उसने महिला से सोने की चेन और लॉकेट लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

दो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की : संयुक्त पुलिस टीम ने घटनास्थल और बदमाशों के भागने की दिशा में लगे दो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में पता चला कि बदमाशों ने वारदात के लिए कार में नकली नंबर प्लेट लगा रखी थी। तकनीकी निगरानी और जमीनी जांच से तीनों बदमाशों की पहचान हुई। पुलिस ने उन्हें कुतुब विहार से गिरफ्तार किया और नकली नंबर प्लेट भी बरामद कर ली। मयंक पर पहले से झपटमारी और चोरी के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें