फरीदाबाद की खूनी झीलों में मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। झीलों में इतने हादसे होने के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं।
एक जून को दिल्ली के आया नगर से अपने भाईयों के साथ झील में पिकनिक मनाने आए युवक की अनंगपुर झील में डूबकर मौत हो गई। मृतक के माता-पिता मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं।
सोमवार सुबह झील के पास फायर बिग्रेड बुलाकर त्रिलोक को खोजने का प्रयास किया गया। लेकिन दोपहर तक कुछ हाथ नहीं लगा।