फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मजदूरों की मौत: मैरिज फार्म हाउस पर पेड़ छटाई के दौरान हादसा, फैजान और सुहैल को बचाने में गई जुबैर की जान

Wed, 07 Sep 2022 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि तीनों ही मजदूर 10-12 दिन पहले मेरठ से दिल्ली काम की तलाश में आए थे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना स्थित औचंदी गांव में बुधवार सुबह एक हादसे में तीन मजदूरों (मालियों) की मौत हो गई। यहां मैरिज फार्म हाउस पर पेड़ों की छटाई के लिए आए तीन मजदूर 11 हजार वोल्ट हाइटेंशन की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त किठौर, मेरठ यूपी निवासी फैजान (19), सुहैल (19) और जुबैर (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। इनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। बृहस्पतिवार को उनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बवाना थाना पुलिस ने फिलहाल हादसे के लिए लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे बवाना थाना पुलिस को माया महल, मैरिज फार्म हाउस में तीन लोगों की करंट से मौत की सूचना मिली। पुलिस तुरंत औचंदी स्थित फार्म हाउस पर पहुंची। अंदर घुसते ही फार्म हाउस के बाई ओर तीनों मजदूरों के शव बुरी तरह झुलसी हुई हालत में पड़े मिले। 

छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि तीनों ही मजदूर 10-12 दिन पहले मेरठ से दिल्ली काम की तलाश में आए थे। यहां औचंदी गांव में इनके गांव के कुछ लोग रहते हैं। तीनों युवक यहां आकर रहने लगे। इन लोगों ने रोहिणी सेक्टर-24 निवासी संदीप के पास माली का काम शुरू कर दिया। संदीप ने फार्म हाउस को किराए पर लिया हुआ था। संदीप फिलहाल तीनों से पेड़ों की छटाई का काम करवा रहा था। बुधवार को संदीप के कहने पर ही तीनों यहां फार्म हाउस पर पेड़ की छटाई करने आए थे।
विज्ञापन

फैजान और सुहैल दोनों करीब 14 फुट ऊंची लोहे की सीढ़ी पर खड़े होकर पेड़ों की छटाई कर रहे थे। इस बीच एक पेड़ की छटाई करने के बाद जैसे ही दोनों ने सीढ़ी आगे बढ़ाई, यह वहां से गुजर रही हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गए। दोनों करंट लगने की वजह से झुलसने लग तो वहां खड़े जुबैर ने उनको बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने 11 हजार की लाइन को पहले बंद करवाया। इसके बाद शवों को कब्जे में लिया और मोर्चरी भेजा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि फार्म हाउस बॉबी मान नामक व्यक्ति का है। 2021 से उसने फार्म हाउस संदीप को किराए पर दिया हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें