फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकलीं तीन लड़कियां, रास्ते से हुईं लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से घर से निकली तीन लड़कियां लापता हो गईं। इन तीनों में से एक नाबालिग, एक युवती और एक 10 वर्षीय बच्ची है।
विज्ञापन


नाबालिग और युवती के परिजनों ने शादी के लिए भगा ले जाने का आरोप लगाया है।  अभिभावकों ने अपहरण करने का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
निखिल विहार निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 23 फरवरी को उनकी नाबालिग बेटी (15) कही चली गई। परिजनों को पता चला है कि सचिन और राकेश नामक व्यक्ति नाबालिग को शादी के भगा ले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही थी

गांव मौजपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 23 फरवरी को उसकी बहन (20) बाजार के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं आई।

जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि दिल्ली के मुकुंद विहार निवासी राजकुमार उसे अपने साथ शादी के लिए जबरन भाग ले गया है।

सेक्टर-23 निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बच्ची 24 फरवरी को घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। परिजनों को संदेह है किसी ने बच्ची का अपहरण किया है। पुलिस के अनुसार तीनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें