फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की हत्या से जुड़ी 4 अहम बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी नेता और दादरी नगर पंचायत की अध्यक्ष गीता पंडित के पति विजय पंडित (37) की शनिवार रात दादरी इलाके में चार अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


यह घटना रात करीब 8:30 बजे तब हुई जब पंडित ब्रह्मपुरी में अपने भाई की दुकान से लौट रहे थे। इसके बाद हमलावरों ने इलाके में लोगों को डराने के लिए हवा में भी गोलियां चलाई और नियंत्रण से बाहर हो जाने के कारण एक मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से ही गाजियाबाद समेत पूरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तनाव का माहौल बना हुआ है। हत्या के बाद फैले तनाव को देखते हुए पूरे गौतम बुद्ध नगर ज़िले में धारा 144 लगा दी गई है।
विज्ञापन

पहले कई बार फोन पर ‌म‌िल चुकी है धमकी

बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंडित की हत्या के मामले में चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह चुनावी रंजिश का मामला नहीं है जबकि परिवार का कहना है कि उन्हें धमकियां पहले से मिल रही थीं और यह चुनावी रंजिश का मामला है।

वहीं विजय पंडित की हत्या के मामले में एक नए खुलासे के तहत बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अनिल दुजाना गैंग के लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उनकी पत्नी ने बताया क‌ि अन‌िल दुजाना और नरेंद्र भाटी का चुनाव के दौरान फोन आया था ‌क‌ि चुनाव प्रचार मत करो वरना ज्यादा ‌द‌िन नहीं चलोगे।

विजय पंडित ने इस बाबत थाने में रिपोर्ट भी लिखाई थी और सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई। वहीं नरेंद्र भाटी से जब इस आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे साफ-साफ इंकार कर ‌द‌िया।

पार्टी और परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग

विजय पंडित की हत्या के बाद फैले तनाव को देखते हुए पूरे गौतमबुद्ध नगर ज़िले में धारा 144 लगा दी गई है। जिलाधिकारी ए वी राजमौली ने पड़ोसी जिलों से लाकर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है।

यहां पीएसी और आरएएफ को भी तैनात किया गया है। इस घटना के विरोध में जहां कल रात में प्रदर्शन हुए वहीं आज दिन में भी दादरी और नोएडा डीएम कार्यालय के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पंडित की हत्या के बाद नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक माहौल काफी गर्म है।

गौतमबुद्ध नगर से बीजेपी के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने इस मामले में सीबीआई जांच कराने की भी मांग की है। वहीं विजय पंडित के भाई लोकेश पंडित ने भी पुलिस और यूपी सरकार को अपने भाई की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए सीबीआई जांच की मांग है।
विज्ञापन

सीओ दादरी पद से हटाए गए

भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या के बाद दादरी में लोगो के अंदर भारी आक्रोश है। कल हुई हत्या के बाद विजय पंडित के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके घर लाया गया जहां भारी मात्रा में पीएसी बल और सिविल पुलिस तैनात थी।

इसके बाद उनकी शव यात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। दादरी श्मसान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं ‌विजय पंडित की हत्या के बाद यूपी सरकार प्रधान गृह सचिव दीपक सिंघल ने कहा है कि ये एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

दादरी में हुए इस हत्या काण्ड मामले में सीओ दादरी अनुज चौधरी को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अरविन्द कुमार को तैनात किया गया है। अरविन्द कुमार पहले भी सीओ दादरी के रूप में दादरी में रह चुके हैं। वहीँ अनुज चौधरी को अभी कार्यालय में जगह दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें